ITI COPA Objective Questions and Answers in Hindi

प्रश्न 01. पैकमैन नामक प्रसिद्ध कंप्यूटर किस काम के लिए बना था ?

  • (A) बैंक
  • (B) शेयर बाजार
  • (C) खेल
  • (D) पुस्तक प्रकाशन

उत्तर :- खेल

खेल :- स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। खेल बच्चे की स्वाभाविक क्रिया है। भिन्न-भिन्न आयु वर्ग के बच्चे विभिन्न प्रकार के खेल खेलते है ये विभिन्न प्रकार के खेल बच्चों के समपूर्ण विकास में सहायक होते हैं। खेलों के प्रकारों में अन्वेषणात्मक, संरचनात्मक, काल्पनिक और नियमबद्ध खेल शामिल हैं। खेलों में सांस्कृतिक विभिन्नताएं भी देखी जाती हैं।

प्रश्न 02. किसने प्रथम मेकैनिकल कैलकुलेटर का निर्माण किया था ?

  • (A) जॉन माउक्ली
  • (B) ब्लेज पास्कल
  • (C) हावर्ड आइकन
  • (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- ब्लेज पास्कल

ब्लेज पास्कल :- ब्लेज़ पास्कल 17वीं शताब्दी के फ्रांसीसी गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी और दार्शनिक थे। उन्होंने एक शुरुआती डिजिटल कैलकुलेटर, एक सिरिंज, एक हाइड्रोलिक प्रेस और रूलेट व्हील का आविष्कार किया। उन्होंने वायुमंडलीय दबाव में महत्वपूर्ण खोज की, और वातावरण के ऊपर एक निर्वात के अस्तित्व को सिद्ध किया। ब्लेज़ पास्कल ने संभावनाओं के आधुनिक सिद्धांत की नींव रखी, जिसे पास्कल के दबाव के सिद्धांत के रूप में जाना जाने लगा, और एक धार्मिक सिद्धांत का प्रचार किया जो कारण के बजाय दिल के माध्यम से भगवान के अनुभव को सिखाता है।

प्रश्न 03. किसने पंच कार्ड का आरंभ किया ?

  • (A) जैक्वार्ड
  • (B) पावरस
  • (C) पास्कल
  • (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- इनमे से कोई नही

पंच कार्ड :- पंच कार्ड एक प्रकार का सख्त व कठोर कागज का कार्ड होता है। जिसका प्रयोग किसी Statement and Data को Store करने के लिए किया जाता है इन पंच कार्ड में डिजिटल डाटा को स्टोर किया जाता है। इन पंच कार्ड में डिजिटल डाटा स्टोर करने के लिए पंच कार्ड में कुछ छोटे-छोटे छेदओ का प्रयोग किया जाता है। एक पंच कार्ड कठोर कागज का एक टुकड़ा है जो पूर्वनिर्धारित स्थितियों में छिद्रों की उपस्थिति या अनुपस्थिति द्वारा प्रदर्शित डिजिटल डेटा रखता है। पंच कार्ड एक बार डाटा प्रोसेसिंग अनुप्रयोगों में या स्वचालित मशीनरी को सीधे नियंत्रित करने के लिए आम थे।

प्रश्न 04. कंप्यूटर के बुनियादी संरचना का विकास किया था ?

  • (A) जॉन माउक्ली
  • (B) जैक्वार्ड
  • (C) चार्ल्स बैबेज
  • (D) ब्लेज पास्कल

उत्तर :- चार्ल्स बैबेज

चार्ल्स बैबेज ;- चार्ल्स बैबेज का जन्म 26 नवंबर 1791 को हुआ था। उन्हें फॉदर ऑफ कंप्यूटर कहा जाता है। चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर के पिता के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह विश्लेषणात्मक इंजन का आविष्कार करने वाले पहले व्यक्ति थे , जिसके कारण आधुनिक कंप्यूटर का आविष्कार हुआ। विश्लेषणात्मक इंजन में एक अंकगणितीय तर्क इकाई या ALU, एक एकीकृत मेमोरी, और एक बुनियादी प्रवाह नियंत्रण शामिल होता है जिसमें ब्रांचिंग और लूप शामिल होते हैं।

प्रश्न 05. इनमें से कौन सबसे बड़ा, सबसे तेज और सबसे महँगा कंप्यूटर है ?

  • (A) सुपर कंप्यूटर
  • (B) लैपटॉप
  • (C) पर्सनल कंप्यूटर
  • (D) नोट बुक

उत्तर :- सुपर कंप्यूटर

सुपर कंप्यूटर :- भारत में 24 पेटाफ्लॉप्स की कुल कम्प्यूटेशनल क्षमता वाले 15 सुपर कंप्यूटर हैं। दुनिया के शीर्ष 100 सबसे तेज सुपर कंप्यूटरों में केवल दो सुपर कंप्यूटर हैं: परम सिद्धि और प्रत्यूष, और टॉप 500 की सूची में तीन सुपर कंप्यूटर हैं। महासंगणक (supercomputer) उन संगणकों को कहा जाता है जो वर्तमान समय में गणना-शक्ति तथा कुछ अन्य मामलों में सबसे आगे होते हैं। अत्याधुनिक तकनीकों से लैस सुपर कंप्यूटर बहुत बड़े-बड़े परिकलन और अति सूक्ष्म गणनाएं तीव्रता से कर सकता है।

प्रश्न 06. सामान्य रूप से प्रयुक्त किया जाने वाला कंप्यूटर है ?

  • (A) डिजिटल कंप्यूटर
  • (B) ऑप्टिकल कंप्यूटर
  • (C) हाइब्रिड कंप्यूटर
  • (D) एनालॉग कंप्यूटर

उत्तर :- डिजिटल कंप्यूटर

डिजिटल कंप्यूटर :- Digital Computer एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर हैं जो गणितीय एवं तार्किक समस्याओं को हल करने का कार्य करता हैं तथा इलेक्ट्रॉनिक संकेतों (Digital Signal) पर काम करता हैं। इनकी गति तीव्र होती है एवं इनमें मेमोरी क्षमता बहुत अधिक होती है, यह सटीक (accurate) परिणाम प्रदान करने में सक्षम होता हैं।

प्रश्न 07. CRAY क्या है ?

  • (A) माइक्रो कंप्यूटर
  • (B) मेनफ्रेम कंप्यूटर
  • (C) मिनी कंप्यूटर
  • (D) सुपर कंप्यूटर

उत्तर :- सुपर कंप्यूटर

CRAY :- क्रे-1 क्रे रिसर्च द्वारा डिजाइन, निर्मित और विपणन किया गया एक सुपरकंप्यूटर था। 1975 में घोषित, पहला क्रे-1 सिस्टम 1976 में लॉस अलामोस नेशनल लेबोरेटरी में स्थापित किया गया था। आखिरकार, 80 क्रे-1 बेचे गए, जिससे यह इतिहास के सबसे सफल सुपर कंप्यूटरों में से एक बन गया। Cray -2, 1985 में प्रारंभ किया गया क्रे रिसर्च द्वारा बनाए गए चार वेक्टर प्रोसेसर वाला एक सुपरकंप्यूटर है।

प्रश्न 08. मल्टी प्रोग्रामिंग का प्रयोग किस पीढ़ी के कंप्यूटर से शुरू हुआ था ?

  • (A) प्रथम पीढ़ी
  • (B) द्वितीय पीढ़ी
  • (C) तृतीय पीढ़ी
  • (D) चतुर्थ पीढ़ी

उत्तर :- तृतीय पीढ़ी

मल्टीप्रोग्रामिंग :- मल्टी प्रोग्रामिंग का अर्थ है एक ही सी. पी. यू. में भागीदारी करने वाले दो या दो से अधिक प्रोग्रामों का एक ही बार में कार्यान्विंत होना। ऑपरेटिंग सिस्टम में मल्टी प्रोग्रामिंग टेक्निक्स नियमित तरीके से कर्ज करती है मल्टी प्रोग्राम ऑपरेटिंग सिस्टम एक से अधिक जॉब्स को मेमोरी में एक साथ लोड करता है।

प्रश्न 09. विश्व का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर कब बना ?

  • (A) 1981
  • (B) 1980
  • (C) 1976
  • (D) 1995

उत्तर :- 1976 सुपर कंप्यूटर :- सुपर कम्प्यूटर सबसे तेज कम्प्यूटर होते हैं। मतलब इनकी, किसी भी कार्य को करने की गति (speed) बहुत ही तेज होती है। इनमें multi-processing व parallel-processing होती है। ये डेटा को अत्यधिक तीव्रता के साथ प्रोसेस करने की क्षमता रखते हैं। वैज्ञानिकों ने इस सुपर कंप्यूटर का नाम ‘परम’ (PARAM) रखा. सुपर कंप्यूटर बनाकर भारत ने अमेरिका समेत दुनियाभर के देशों को चौंका दिया था। सुपरकंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जो वर्तमान में कंप्यूटर की उच्चतम परिचालन दर पर या उसके निकट प्रदर्शन करता है। 

प्रश्न 10. भारत में निर्मिननत प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ?

  • (A) आर्यभट्ट
  • (B) सिद्धार्थ
  • (C) अशोक
  • (D) बुद्ध

उत्तर :- सिद्धार्थ

सिद्धार्थ :- सिद्धार्थ भारत में विकसित पहला कंप्यूटर था। यह ‘इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया’ द्वारा निर्मित किया गया था। इसे 16 अगस्त 1986 को बैंगलोर के मुख्य डाकघर में स्थापित किया गया था।इसे Electronics Corporation of India ने बनाया था। इसे पहली बार 16 अगस्त 1986 में बेंगलुरु के मुख्य डाक ऑफिस में लगाया गया था। सिद्धार्थ कंप्यूटर एक analog कंप्यूटर था।

और क्वेश्चन पढ़ें – Click Here

Next Set पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top